सड़क हादसे में 8 की मौत, 4 घायल, तेज रफ्तार कार ने पिकअप को मारी टक्कर

Jun 19, 2025 - 12:32
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सड़क हादसे में 8 की मौत, 4 घायल, तेज रफ्तार कार ने पिकअप को मारी टक्कर

पुणे — महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जेजुरी-मोरगांव रोड पर श्रीराम ढाबे के सामने तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में सात पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसा शाम करीब 6:45 बजे किर्लोस्कर कंपनी के पास जेजुरी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीराम ढाबे के मालिक सोमनाथ वायसे एक पिकअप वाहन से ढाबे के लिए फ्रिज उतार रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें और अन्य लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही कई लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान:

1. सोमनाथ रामचंद्र वायसे – तालुका पुरंदर, पुणे

2. रामू संजीवनी यादव – तालुका पुरंदर, पुणे

3. अजय कुमार चव्हाण – उत्तर प्रदेश निवासी

4. अजित अशोक जाधव – कांजळे, तालुका भोर, पुणे

5. किरण भारत राऊत – पवारवाड़ी, तालुका इंदापुर, पुणे

6. अश्विनी संतोष एस.आर. – सोलापुर निवासी

7. अक्षय संजय राऊत – झारगडवाड़ी, तालुका बारामती, पुणे

8. एक अज्ञात पुरुष – पहचान शिनाख्त शेष

घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे शामिल हैं, जिनका इलाज जेजुरी के शांताई हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने जानकारी दी कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया और यातायात बहाल किया गया।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0