Bengal New CM Shubhendu शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए सीएम, अमित शाह का ऐलान

Bengal New CM Shubhendu कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम राज्यपाल आर.एन. रवि से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। Bengal New CM Shubhendu कोलकाता में शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल कानेता चुन लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया, जिसके बाद अब यह साफ हो गया है कि शुभेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे.श। Bengal New CM Shubhendu कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई हाई-प्रोफाइल बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ पर्यवेक्षक के तौर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद थे । नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी भावुक नजर आए। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार जताया। शुभेंदु ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि उन करोड़ों बंगाल वासियों की है, जिन्होंने बदलाव के संकल्प को वोट दिया।

May 8, 2026 - 22:34
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
Bengal New CM Shubhendu शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए सीएम, अमित शाह का ऐलान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0