झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Jun 13, 2025 - 15:53
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

 रायपुर: झारखंड में सामने आए बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच की आंच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। इस मामले में झारखंड की विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने छत्तीसगढ़ के उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) इस पूरे घोटाले की गंभीरता से जांच कर रही है। ACB की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शराब घोटाले में राज्य सरकार को अब तक 38 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़ के कई नामचीन कारोबारी भी रडार पर

ACB की जांच में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के बड़े कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। रायपुर के सरोज लोहिया, बच्चा लोहिया और अतीमा खन्ना, भोपाल के मनीष जैन और राजीव द्विवेदी, पुणे के अजीत जयसिंह राव, अमित प्रभाकर सोलंकी और सुनील कुंभकर को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है।

इन सभी कारोबारियों से जल्द पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि इस घोटाले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और छत्तीसगढ़ से भी और नाम उजागर हो सकते हैं।

पूरे घोटाले में अब तक क्या हुआ?

ACB की जांच में सामने आया है कि शराब के लाइसेंस, सप्लाई और बिलिंग में भारी फर्जीवाड़ा कर झारखंड सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुँचाया गया। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और बड़े कारोबारी भी जाँच एजेंसियों की रडार पर आ चुके हैं।

प्रशासन सख्त, जल्द और गिरफ्तारियां संभव

ACB और झारखंड पुलिस ने कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में और बड़े नामों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0