तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से गाय की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

सीपत (सतीश यादव)।सीपत क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। बुधवार को गुड़ी बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिंदाडीह की ओर से आ रहा ट्रेलर क्रमांक CG 12 BH 4831 तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही गाय को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय को ट्रेलर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सड़क पर ट्रेलरों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।ग्राम पंचायत गुड़ी की सरपंच दुर्गा साहू ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुड़ी बस स्टैंड के आसपास भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने, नियमित जांच कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन रफ्तार पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों में भय का माहौल है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

May 13, 2026 - 06:24
May 13, 2026 - 06:27
 0  74
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से गाय की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0