NTPC सीपत में CISF सुरक्षा सप्ताह का समापन, भव्य परेड और कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीपत (सतीश यादव) : देश के प्रमुख अर्धसैनिक बल Central Industrial Security Force (CISF) द्वारा 3 मार्च से 10 मार्च तक देशभर में सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसी क्रम में National Thermal Power Corporation (NTPC) सीपत स्थित CISF इकाई में पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा जागरूकता अभियान, सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता, बच्चों के लिए हथियारों का प्रदर्शन, वित्तीय प्रबंधन पर जानकारी, अंगदान जागरूकता, महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम, बाइक रैली तथा विभिन्न संस्थाओं के बीच मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन 10 मार्च को भव्य परेड के साथ हुआ। इस अवसर पर इकाई प्रभारी उप कमांडेंट कपिल सुधाकर कामड़ी ने परेड को संबोधित करते हुए CISF की राष्ट्रीय और इकाई स्तर की उपलब्धियों के साथ-साथ निर्धारित सुरक्षा लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। परेड का नेतृत्व निरीक्षक/कार्य एके भास्कर ने किया। सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रम उप कमांडेंट (अग्नि) मोहन लाल और असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार ने NTPC सीपत के अधिकारियों और CISF के जवानों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Mar 13, 2026 - 07:20
 0  13
💬 WhatsApp पर शेयर करें
NTPC सीपत में CISF सुरक्षा सप्ताह का समापन, भव्य परेड और कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0