पंचांग : शनिवार को बन रहा अमृत सिद्धि योग, ऐसे करें पूजन होगा शुभ फल

Oct 11, 2025 - 07:06
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पंचांग : शनिवार को बन रहा अमृत सिद्धि योग, ऐसे करें पूजन होगा शुभ फल

आज 11 अक्टूबर, 2025 शनिवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के कार्य और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है. आज रोहिणी व्रत भी है. आज सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है.

11 अक्टूबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : कार्तिक
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी
  4. दिन : शनिवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी
  6. योग : व्यतिपात
  7. नक्षत्र : रोहिणी
  8. करण : कौलव
  9. चंद्र राशि : वृषभ
  10. सूर्य राशि : कन्या
  11. सूर्योदय : सुबह 06:34 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 06:18 बजे
  13. चंद्रोदय : रात 09.10 बजे
  14. चंद्रास्त : सुबह 11.00 बजे
  15. राहुकाल : 09:30 से 10:58
  16. यमगंड : 13:54 से 15:22

देवताओं की स्थापना के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23:20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित कर्मकांड, पौधरोपण, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म करने, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, स्थायी काम की इच्छा रखने वाली किसी भी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:30 से 10:58 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0