Yonex Chhattisgarh State Badminton Championship 2026 में बिलासपुर निवासी जी. शिव प्रकाश बने विजेता
बिलासपुर - कोरबा में 23 से 27 फरवरी तक आयोजित योनेक्स छत्तीसगढ़ 24वीं स्टेट बैडमिंटन वेटरन प्रतियोगिता में बिलासपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जी. शिव प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स स्पर्धा में विजेता बनकर बिलासपुर जिले का गौरव बढ़ाया। अपने दमदार खेल और उत्कृष्ट तकनीक के बल पर उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ अब वे छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। जी. शिव प्रकाश वर्तमान में रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।उनकी इस उपलब्धि से न केवल रेलवे परिवार बल्कि समूचे बिलासपुर जिले में हर्ष का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


