कृष्ण जन्माष्टमी पर रविंद्र सिंह ने सपरिवार की पूजा-अर्चना, मटकी फोड़ आयोजन में उमड़ा उत्साह
बिलासपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने सपरिवार राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इसके बाद साथियों के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुजनों को माखन-मिश्री एवं फल का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्माष्टमी समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को रविंद्र सिंह एवं आयोजकों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ बच्चों की प्रतिभा को मंच देने का भी संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


