लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने जन्माष्टमी के अवसर पर करवाई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने ऑनलाइन राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता और मटकी सजाओ प्रतियोगिता रखी यह प्रतियोगिता वसुंधरा क्लब के द्वारा अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप के द्वारा आयोजित की गई जिसका संचालन एवं रूपरेखा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने बनाई सभी प्रतिभागियों के लिए सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक का समय रखा गया और क्लब की ओर से उषा मुद्लियार ,सुधा परिहार, सावित्री जायसवाल ,शोभा चाहिल, सलमा बेगम, चांदनी सक्सेना, मंगला कदम एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने प्रतियोगिता में भाग लिया राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को बनाया गया मटकी सजाओ प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉक्टर शोभा त्रिपाठी जी को और थाली सजाओ प्रतियोगिता में जोन चेयरपर्सन पीएमजेएफ रश्मि लता मिश्रा जी को जज बनाया गया वसुंधरा क्लब के द्वारा यह प्रतियोगिता हर वर्ष कराई जातीहै ताकि बच्चे और बड़े सभी अपनी सभ्यता संस्कृति को पहचाने जीते हुए सभी प्रतिभागियों को फर्स्ट सेकंड थर्ड उपहार से 5 तारीख शिक्षक दिवस के दिन उत्सवर्धन किया जाएगा पसंदीदा परिवार की ओर से सभी जन समुदाय को कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


