लक्ष्मी यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा युवा प्रकोष्ठ के नए प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

बिलासपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा युवा प्रकोष्ठ में ऊर्जावान नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर सक्रियता को धार देने के लिए तेजतर्रार युवा नेता लक्ष्मी यादव को छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह अहम निर्णय राष्ट्रीय महा सचिव बलबीर सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव एवं डी आर यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव एवं प्रांतीय शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लिया गया। लक्ष्मी यादव संगठन के एक अनुभवी और समर्पित चेहरे रहे हैं। इससे पूर्व वे युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और बिलासपुर जिलाध्यक्ष की दोहरी व महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में संगठन ने जमीनी स्तर पर व्यापक विस्तार और मजबूती हासिल की। उनकी कार्यशैली, समाज सेवा के प्रति समर्पण और युवाओं को एकजुट करने की अद्भुत क्षमता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर के यादव समाज और युवा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर लक्ष्मी यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा: "यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और संगठन की सेवा का संकल्प है। हमारा मुख्य लक्ष्य प्रदेशभर के युवाओं को संगठित कर सकारात्मक दिशा देना, उनकी आवाज को मंच प्रदान करना और समाजहित के कार्यों को नई गति देना है।" उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेशभर से सामाजिक बंधुओं, संगठन के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Sep 2, 2026 - 20:59
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लक्ष्मी यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा युवा प्रकोष्ठ के नए प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483