नेपाल बाढ़ त्रासदी में मृतकों को ऑटो संघ ने दी श्रद्धांजलि दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
बिलासपुर। नेपाल में पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को जिला ऑटो संघ की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संघ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में सदस्यों ने शामिल होकर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान नेपाल में बाढ़ और आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लापता लोगों के जल्द सुरक्षित मिलने की कामना की गई। जिला ऑटो संघ के पूर्व अध्यक्ष वकील खान ने कहा कि नेपाल में आई भीषण आपदा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में पूरा समाज प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति सभी की गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत और बचाव कार्य तेज होने तथा जनजीवन सामान्य होने की कामना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने मृतकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




