सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश...भाईचारा ही भारत की पहचान...त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव, धार्मिक एकता और आपसी भाईचारा बेहद जरूरी है। जाति और धर्म के नाम पर होने वाले विवाद एवं फसाद से देश कमजोर होता है और विदेशी ताकतों को इसका लाभ मिलता है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कही। श्रीवास जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा आयोजित सद्भावना शांति मार्च में सैकड़ों सहयोगियों के साथ शामिल हुए। शांति मार्च नेहरू चौक से शुरू होकर गांधी चौक स्थित पुराने हाईकोर्ट तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक सद्भाव, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष देश है। हजारों जातियों, पंथों और धर्मों की विविधता भारत की विशेष पहचान है। अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के बावजूद भारतीयों की एकता ही देश को विश्व में विशिष्ट स्थान प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे से ही देश मजबूत और विकसित बनेगा। शांति मार्च में पंडित महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, राहुल गोरख, पंडित जितेन शर्मा, नवीन चंद्र दुबे, मनीष भट्ट, अमन साहू, कामरान खान, शुभम श्रीवास, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, केशव गोरख, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, मुकेश अग्रवाल, पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह, राज सुखदेव तिवारी, दादू शिकारी, कृष्ण श्रीवास, राम लखन जायसवाल, मंगल बाजपेई, राहुल श्रीवास, दीपक श्रीवास, देवी प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र सोनी, विनोद यादव, कन्हैया दुबे, योगेश परिहार, संजय साहू सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


