अंडीकछार में आयोजित दो दिवसीय गुरु पर्व एवं जयंती कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल हुए शामिल, दिया समानता और भाईचारे का संदेश
कोरबा -पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंडीकछार में दो दिवसीय गुरु पर्व एवं बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर समाजजनों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा कर जैतखाम पर झंडा चढ़ाया। इस अवसर पर समाज की ओर से विधायक प्रेमचंद पटेल का फूल-माला एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश समाज में समानता, भाईचारा और मानवता स्थापित करना था। वर्तमान समय में लोग बाबा के बताए मार्ग पर चल रहे हैं और सामाजिक जागरूकता भी बढ़ रही है। हमें बिना किसी भेदभाव के मिल-जुलकर रहना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आसपास के ग्रामों के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज अध्यक्ष खेमचंद अनंत, उपाध्यक्ष राजकुमार रात्रे, सचिव मुकेश कुमार ओग्रे, अजय कुमार पाटले, सरपंच प्रतिनिधि अमीर सिंह कोराम, उपसरपंच उमेश श्रीवास सहित महिला मंडली एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


