अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली, बिलासपुर शहर में रहेगा यातायात डायवर्जन...पढ़ें पूरी खबर
बिलासपुर।बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज 14 अप्रैल 2026 को शहर में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली दोपहर 3:00 बजे डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अंबेडकर तिराहा पहुंचकर समाप्त होगी।रैली का मार्ग सत्यम चौक, मगर पारा चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, रविंद्र नाथ टैगोर चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कोतवाली चौक, सिम्स चौक, राघवेंद्र राव तिराहा, ईदगाह चौक और फूल चौक से होकर निर्धारित किया गया है।इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। इनमें डीआईजी तिराहा, जेल तिराहा, इंदु चौक, श्रीकांत वर्मा चौक, CMD चौक, तारबाहर चौक, गांधी चौक, जगमल चौक, बाल्मीकि चौक, जवाली पुल, खपरगंज मोड़, सिम्स चौक और देवकीनंदन चौक प्रमुख हैं।प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अधिकारियों ने कहा कि इससे शहर में आवागमन सरल, सुगम और व्यवस्थित बना रहेगा।