अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन में अव्यवस्था: बिलासपुर में श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा
बिलासपुर (रिपोर्ट राकेश मिश्रा) : अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। जुलाई से शुरू होने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर अव्यवस्था सामने आने लगी है, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रात 12 बजे से लाइन में खड़े श्रद्धालु बिलासपुर के सदर बाजार स्थित Punjab National Bank की शाखा में रजिस्ट्रेशन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के कई जिलों से आए श्रद्धालु रात 12 बजे से ही लाइन में लग गए। तेज गर्मी के बावजूद सैकड़ों लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। “पहले आओ, पहले पाओ” बना परेशानी का कारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जा रही है, जो अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सीमित स्लॉट और भारी भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को बिना रजिस्ट्रेशन लौटना पड़ रहा है। कम केंद्र, ज्यादा भीड़ पूरे छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन के लिए केवल तीन केंद्र बनाए गए हैं—रायपुर में दो और बिलासपुर में एक। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए सीमित केंद्र व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में नाराजगी श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी बड़ी यात्रा के लिए व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन को पहले से ही भीड़ का अनुमान लगाकर ज्यादा रजिस्ट्रेशन केंद्र खोलने चाहिए थे। मांग: बढ़ाए जाएं रजिस्ट्रेशन केंद्र श्रद्धालुओं ने मांग की है कि रजिस्ट्रेशन केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और बेहतर प्रबंधन किया जाए, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

