अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोरबा पुलिस की कार्यवाही,185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 29 लोगों पर की गई कार्यवाही

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे की हालत में वाहन चलाना) के अंतर्गत कुल 29 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें तथा स्वयं एवं दूसरों की जान को खतरे में न डालें। सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Feb 3, 2026 - 15:57
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोरबा पुलिस की कार्यवाही,185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 29 लोगों पर की गई कार्यवाही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0