अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार...आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

बिलासपुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल,नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 14/02/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ओम प्रकाश खैरवार निवासी ग्राम खैरवार अपने गांव के रोड किनारे में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा हैं मुखबिर सूचना तस्दीक व कार्यवाही करने पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर ओम प्रकाश खैरवार पिता स्व मनराखन खैरवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चुमकवा थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ ग) को पकड़ा गया जिसके पास से 02 नग पीले रंग प्लास्टिक डिब्बा 15-15 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ कीमती 6,000/ रूपये मिला शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर शराब को जप्त किया गया आरोपी ओम प्रकाश खैरवार का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी धारा 34(2) एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया जाएगा। 🚨 कोनी पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि — 👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें। जप्त मशरूका – 02 नग पीले रंग प्लास्टिक डिब्बा 15-15 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में कुल 30 लीटर भरा हुआ कीमती 6,000/ रूपये गिरफ्तार आरोपी – 1. ओम प्रकाश खैरवार पिता स्व मनराखन खैरवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम चुमकवा थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ ग)

Feb 15, 2026 - 09:56
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार...आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0