आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

बिलासपुर/यु मुरली राव - आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर परिसर में विद्या, बुद्धि, कला एवं संगीत की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पावन प्रतिमा विधि-विधानपूर्वक स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मां सरस्वती से सभी विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों के लिए ज्ञान, विवेक, सद्बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूजा कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, आंध्रा समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मां सरस्वती की पूजा का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आंध्रा समाज स्कूल प्रबंधक समिति की ओर से एन रमना मूर्ति, पी श्रीनिवास राव, डी एन प्रसाद, टी रमेश बाबू, ए सत्यनारायण, आर प्रसाद राव, जी रमेश चंद्रा,शिक्षकओं प्रिंसिपल डी रामाम, श्रीमती दया मानी, आर वरलक्ष्मी, बी यू बी रेड्डी, विजय लक्ष्मी, पी वी रजनी,अनिता, डी लक्ष्मी,आदि ने कहा कि मां सरस्वती का आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देने वाला होता है और शिक्षा ही समाज की प्रगति का सशक्त माध्यम है। पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। आंध्रा समाज स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा इस सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगकर्ताओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Jan 24, 2026 - 09:48
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0