ईएसओ इंडिया में कु. हरिता पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नियुक्त
अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ईएसओ इंडिया) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए कु. हरिता पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल याग्निक एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजकुमार चक्रवर्ती की सहमति से की गई है। ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार कु. हरिता पटेल को यह जिम्मेदारी संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन का व्यापक विस्तार होगा और राज्य के कोने-कोने तक ईएसओ इंडिया के उद्देश्यों को पहुंचाया जाएगा। नियुक्ति के उपरांत ईएसओ इंडिया परिवार की ओर से कु. हरिता पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि वे प्रदेश स्तर पर सतत सक्रिय रहकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ईएसओ इंडिया द्वारा इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


