एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ

बिलासपुर - एसईसीएल द्वारा अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक सुविधा का उद्घाटन एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) हरीश दुहन के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में CMD श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना एवं चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त बनाना कंपनी की प्राथमिकता रहेगी, जिससे कर्मचारियों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार मिल सके। नव स्थापित दंत-रोग विभाग के प्रारंभ होने से अब एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके आश्रितों को दंत चिकित्सा से संबंधित उन्नत एवं समग्र सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इस विभाग में डेंटल एक्सट्रैक्शन, रेस्टोरेशन, ओरल प्रोफाइलेक्सिस, रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT), फ्लैप सर्जरी सहित जटिल दंत शल्यक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवाएं प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा, इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. अरिहंत जैन, दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. शरद सहित अन्य चिकित्साधिकारी एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। यह पहल एसईसीएल द्वारा अपने कर्मचारियों एवं हितग्राहियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है।

Apr 15, 2026 - 18:01
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0