कोत् अमावस्या पर सोलापुरी माता पूजा समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन, महोत्सव की सफलता हेतु की गई विशेष पूजा

बिलासपुर/यु मुरली राव -श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति, शुभम् विहार, हरदी रोड, वार्ड क्रमांक 12, सिरगिट्टी द्वारा कोत् अमावस्या के पावन अवसर पर आज प्रातः 9 बजे पूजा पंडाल में विशेष धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न किया गया। इस शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना कर आगामी सोलापुरी माता पूजा महोत्सव (22 मार्च से 29 मार्च 2026) के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए मंगलकामना की। पूजा के दौरान देवी मां को हल्दी, कुमकुम एवं नीम की पत्तियां अर्पित कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा नकारात्मक शक्तियों से रक्षा की प्रार्थना की गई। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय ऊर्जा एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में श्रीमती पोट्टी वरलक्ष्मी, मोनिका, अनिता, लक्ष्मी, सूर्यकुमारी, जी. पार्वती, जी. हेमा, पी. ज्योति, बी. ज्योति, मंजू पटेल, मानसी, निकिता सहित समिति की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं और सभी ने एकजुट होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी सोलापुरी माता पूजा महोत्सव को इस वर्ष अत्यंत भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान बच्चों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो आयोजन को और भी विशेष बनाएंगी। 🌸 विशेष आकर्षण 🌸 महिलाओं के लिए फ्री लक्की ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, एकता एवं सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Mar 18, 2026 - 13:17
 0  84
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोत् अमावस्या पर सोलापुरी माता पूजा समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन, महोत्सव की सफलता हेतु की गई विशेष पूजा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0