कोरबा ब्रेकिंग : अकेली युवती की नृशंस हत्या,इलाके में सनसनी

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवती रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है। मृतका रानू साहू, पिता रामकुमार साहू, घटना के समय घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपी ने युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Jan 16, 2026 - 20:59
 0  40
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोरबा ब्रेकिंग : अकेली युवती की नृशंस हत्या,इलाके में सनसनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0