कोरबा में जंगली हाथी का हमला: मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह की मौत, इलाके में दहशत

कोरबा। जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार सिंह मूल रूप से रजगामार के निवासी थे और आवासीय सेवा समिति के सदस्य भी थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं, लेकिन हाथी के हमले में उनकी पत्नी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि देर रात इलाके में पहुंचे जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Mar 5, 2026 - 11:06
 0  34
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोरबा में जंगली हाथी का हमला: मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह की मौत, इलाके में दहशत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0