कोड़ापुरी केन्द्र का वृहद बैठक साहू समाज का आज सम्पन्न हुआ
(ओमनारायण तिवारी की रिपोर्ट) कोड़ापुरी केन्द्र का वृहद बैठक साहू समाज का आज सम्पन्न हुआ बिलासपुर- विगत 12 मई से अभी 10 केंद्रों का गठन प्रक्रिया चल रहा है इसी कड़ी में आज साहू समाज के वृहद जनसंख्या वाले सबसे बड़े ग्राम कोड़ापुरी केंद्र क्रमांक 2 में बैठक रखा गया था।सर्वप्रथम माँ शारदा की पूजा अर्चना कर जिला पदाधिकारी एवं संभाग के पदाधिकारियों का श्री फल पुष्पगुच्छ के स्वागत सम्मान के साथ कार्यक्रम का सुभारभ किया गया।संभाग अध्यक्ष हरिश्चंद्र साहू ने सभी केंद्र से आये अध्यक्षो का भी अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया।अश्वनी साहू ने मंच संचालन करते हुवे निर्विरोध निर्वाचन कराते हुवे रमेश साहू केंद्र क्रमांक 2 का अध्यक्ष बनाया गया।संभागीय कार्यकरणी अध्यक्ष स्यामानंद साहू ने आगामी महासम्मेलन में सभी प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान करके समाज के बच्चो का उत्साहवर्धन करने पर जोर देने के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले का भी सम्मान किया जायेगा कहकर संबोधित किया गया। आगामी जुलाई में महासम्मेलन कराने पर चर्चा के साथ कार्यक्रम में जयजैयकारा के साथ समाज गंगा की जय कहते हुवे आभार व्यक्त ग्राम सरपंच ने टिकेश्वर साहू के साथ पूरे सामजिक लोगो ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


