ग्राम पंचायत कौड़िया में विकास कार्यों का भूमि पूजन, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
सीपत सतीश यादव : जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़िया में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या एवं जनपद पंचायत मस्तूरी की अध्यक्षा श्रीमती सरस्वती सोनवानी उपस्थित रहीं। इनके साथ कौड़िया सरपंच श्रीमती सरिता धनेश्वर साहू, जनपद सदस्य उषा देवी कैवर्थ, भगवत प्रसाद यादव,संजू महाराज, कृष्ण कुमार भट्ट,बाबूलाल पटेल, तिहारू ध्रुव, पंचायत के सभी पंच रामू दास मानिकपुरी, गायत्री देवी, शकुंतला गंधर्व, राजीन बाई, रेवती बाई,लक्ष्मी सोनवानी, शैली बाई,राजेश्वरी यादव, राजेश सोनी, साधमति सतनामी, हर प्रसाद राठौर, भुनेश्वरी दीदी,पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भूमि पूजन के तहत गांव में रनिंग वॉटर सहित बोर खनन, सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण, रंगमंच निर्माण सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामवासियों को सड़क, पानी एवं आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, और पंचायत स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्यों को गति दी जाएगी। ग्रामीणों ने भी इन कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


