ग्रामीण सड़क निर्माण और नशाखोरी पर कार्रवाई की मांग, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। शिवसेना जिला इकाई द्वारा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव संतोष कौशल एवं जिला प्रमुख मुकेश देवांगन के संयुक्त नेतृत्व में जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। प्रेस को जानकारी देते हुए कमलेश गुप्ता ने बताया कि बेलतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम लक्षनपुर के ग्रामीणों ने लक्षनपुर से अमतरा तक सड़क निर्माण की मांग की है। वर्तमान में ग्रामीणों को लक्षनपुर से अमतरा जाने के लिए पेंडरवा और गोंदिया होकर लगभग 20 से 25 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता है। यदि लक्षनपुर से अमतरा तक करीब 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो जाता है तो यह मार्ग सेनदरी और कछार से जुड़ जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। इसके अलावा शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बढ़ती नशाखोरी और अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुराना बस स्टैंड, जिला अस्पताल के पीछे, करबला, टिकरापारा, मगरपारा और चांटीडीह सहित कई क्षेत्रों में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री होने का आरोप लगाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और अपराध भी बढ़ रहे हैं। इस दौरान संतोष कौशल, मुकेश देवांगन, नवीन यादव, प्रमोद धीवर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


