छात्रों की आवाज बनेगी नई टीम,NSUI ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

बिलासपुर - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं छात्रहित में सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडेय जी की अनुशंसा एवं जिला प्रभारी श्री अमित शर्मा जी के अनुमोदन से की गई हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर देवेश पटेल, अमित कुमार, दीपक सारथी एवं पीयूष राज को नियुक्त किया गया है। वहीं महासचिव पद पर आयुष कांत पंत, साहिल मसीह, सागर भारकर एवं आयुष गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर श्रेयस बैसवाड़े, बदियत जमाल, आदित्य राज एवं कुश प्रताप नवरंग को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष लकी मिश्रा ने कहा कि लगातार युवाओं के जुड़ने एवं सक्रिय भागीदारी से संगठन अब और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई टीम छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए विश्वविद्यालय में छात्रों की आवाज बनने का कार्य करेगी। वहीं NSUI गुरु घासीदास विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजल द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ छात्रों के अधिकारों, समस्याओं एवं विश्वविद्यालय के विकास हेतु कार्य करता रहेगा।यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

May 17, 2026 - 05:53
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
छात्रों की आवाज बनेगी नई टीम,NSUI ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0