जिले के ग्राम कचांदुर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ...गांव-गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा सांसद खेल महोत्सव: सांसद भोजराज नाग

बालोद - सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य गांव-गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने पहचान दिलाने, युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होेंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुँचेगी। सांसद नाग आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इससे पूर्व सांसद नाग ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ट्राफी का अनावरण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत ग्राम कचांदुर से हो रही है। इससे गांव की खेल प्रतिभा का विकास होगा। गांव की इन खेल प्रतिभाओं को कलस्टर स्तर, तहसील स्तर, विधानसभा स्तर तथा लोकसभा स्तर पर खेलते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतर माध्यम मिलेगा। खेल से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर सांसद नाग ने कबड्डी के प्रतिभागियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया तथा कबड्डी का शुभारंभ कर सभी उपस्थित जनों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व विधायक राजेन्द्र राय, वीरेन्द्र साहू, नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव,लेखराम साहू, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाॅल एवं रस्साकस्सी कुल 04 खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

Dec 6, 2025 - 22:24
 0  2
जिले के ग्राम कचांदुर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ...गांव-गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा सांसद खेल महोत्सव: सांसद भोजराज नाग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0