डाॅ. भीमराव अंबेडकर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजयनगर टीम चैंपियन बनी

कोरबा । हरदीबाजार में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक एवं गरिमामय समापन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। पंचायत स्तरीय इस प्रतिस्पर्धा में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विजयनगर क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि हरदीबाजार क्रिकेट टीम उपविजेता रही।विजेता टीम को ₹21,000 नगद राशि एवं शील्ड, उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद राशि एवं शील्ड, तथा अण्डीकछार टीम को तृतीय स्थान टीम को ₹5,000 नगद राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।व्यक्तिगत पुरस्कार मैन ऑफ द मैच – निखिल,मैन ऑफ द सीरीज – दीपक,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – प्रवीण,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – ओम भार्गव,सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – शशिकांत,सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर – चंद्रप्रकाश,सर्वश्रेष्ठ दर्शक – विशेष सम्मान‌।मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।अति विशिष्ट अतिथियों में—सनिता अनिल टंडन (जनपद सदस्य), लोकेश्वर कंवर (सरपंच, हरदी बाजार), व्यास राठौर (विधायक प्रतिनिधि) तथा बॉबी राठौर, पंचनानी राठौर, शुभम मानिकपुरी, जॉन सिंह, मोहित पाटले, शिवनारायण यादव, पूर्व जनपद सदस्य बृहस्पति बाई व उनके पति हरनारायण यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।अतिथियों द्वारा हरदी बाजार वॉरियर्स टीम को ₹7,000 की सहयोग राशि भी प्रदान की गई।प्रतियोगिता का संचालन सूरज सूर्यवंशी, प्रवीण श्याम, गजेंद्र सिंह ठाकुर, सूर्या, सिद्धू, दीपक, छोटू, द्रविड, रामजाने, विष्णु, योगेश, ओम, शशिकांत, शाहिद, वीरेंद्र, कैलाश, कृष्ण, अमन, घायल, दौलत कुर्रे सहित पूरी टीम द्वारा अनुकरणीय रूप से किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Dec 9, 2025 - 13:56
 0  17
💬 WhatsApp पर शेयर करें
डाॅ. भीमराव अंबेडकर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजयनगर टीम चैंपियन बनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0