डी.पी. विप्र महाविद्यालय में होम्योपैथिक दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
बिलासपुर (रिपोर्ट राकेश खरे)– स्थानीय डी.पी. विप्र महाविद्यालय में 10 अप्रैल 2026 को होम्योपैथिक दिवस के उपलक्ष्य में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रेडक्रॉस सोसायटी, जिला आयुष विभाग बिलासपुर तथा एन.सी.सी./एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. भारती श्रीवास ने की। इस अवसर पर डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, डॉ. कोमल सिंह डोडे, डॉ. विश्वनाथ पटेल, डॉ. अजय भारती, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. रूखमणी कुर्रे, डॉ. अनीता सोनी, डॉ. सुरेखा कौशिक, डॉ. सना अहमदखान, डॉ. सत्येन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. पंकज पटेल, डॉ. योगेन्द्र नाथ चौहान एवं फार्मासिस्ट मोहन टंडन सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव ने अपने उद्बोधन में बताया कि होम्योपैथिक दिवस महान जर्मन चिकित्सक डॉ. फैडरिक सैमुअल हैनीमेन की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की खोज की थी। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. भारती श्रीवास ने कहा कि भारत विश्व के उन अग्रणी देशों में शामिल है, जहां होम्योपैथी पर व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है और देश में तीन लाख से अधिक पंजीकृत चिकित्सक इस पद्धति से जुड़े हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेखा कौशिक एवं डॉ. अजय भारती ने भी होम्योपैथी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लोक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एम.एस. तम्बोली ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसे मुख्यधारा की चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रोत्साहित करना है। वर्ष 2026 की थीम “सतत स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” रखी गई है। कार्यक्रम की सफलता पर संस्था के चेयरमेन अनुराग शुक्ला एवं प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एम.एस. तम्बोली ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. निधिश चौबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनीश तिवारी, डॉ. आभा तिवारी, डॉ. किरण दुबे, प्रो. यूपेश कुमार (एन.एस.एस. अधिकारी), प्रो. आकांक्षा गौतम, प्रो. हैल्सियन कांत सहित एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

