दुख की घड़ी में पंचायत बनी सहारा,सरपंच संजय राज ने परिवारों को दी आर्थिक सहयोग

कोरबा - ग्राम पंचायत बोईदा में श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत शोकाकुल परिवारों के बीच सरपंच संजय राज पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया। ग्राम बोईदा के किशुन मरावी की माता एवं बालाराम कमरों की पत्नी के निधन पर सरपंच संजय राज ने शोक व्यक्त करते हुए दोनों परिवारों को 2-2 हजार रुपये की नकद सहायता राशि सौंपी।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने कहा कि ग्राम पंचायत हमेशा ग्रामीणों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को सहयोग देना पंचायत का दायित्व है।वहीं विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि लोगों के दुख-दर्द में सहभागी बनना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने सरपंच की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सराहनीय कार्य है।कार्यक्रम के दौरान वार्ड पंच भुनेश्वरी पटेल, गौरी मरावी, प्रतिनिधि तुंगन पटेल सहित शोकाकुल परिवार के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में मिला सहयोग परिवारों को संबल देने का कार्य करता है।गौरतलब है कि श्रद्धांजलि योजना के तहत सरपंच संजय राज द्वारा अब तक लगभग 15 शोकाकुल परिवारों को सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल रहा है तथा पंचायत के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

May 29, 2026 - 09:24
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
दुख की घड़ी में पंचायत बनी सहारा,सरपंच संजय राज ने परिवारों को दी आर्थिक सहयोग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0