निस्तारी रास्ता में अवैध निर्माण,पीड़ित महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर (रिपोर्ट राकेश मिश्रा) - मस्तूरी के एक गांव में महिला के निजी जमीन के सामने के निस्तारी रास्ते में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।जिससे ग्रामीणों के निस्तारी रास्ता अवरुद्ध हो रहा है ,जिसमें ग्रामीणों द्वारा वर्षों से खेतों में आने-जाने के लिए उपयोग किया जा रहा,जिसकी शिकायत मस्तूरी तहसीलदार से की गई है,कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित महिला ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है । शिकायतकर्ता ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खसरा नंबर क्रमांक 297 शासकीय भूमि है,जिसमें गांव के लोगों का खेती-किसानी के कार्यो के लिए बरसों से आना जाना कर रहे हैं। गाँव के एक व्यक्ति द्वारा निस्तारी रास्ता बंद कर अवैध तरीके से भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है । पीड़ित महिला प्रियंका चतुर्वेदी पति विजय चतुर्वेदी मस्तूरी तहसील ग्राम पंचायत बैनेका निवासी ने बताया कि उसकी 4एकड़ कृषि भूमि है , जिसमें आने जाने का एकमात्र रास्ता है,जो शासकीय भूमि है,जिसमें ग्राम डंगनिया निवासी शांति लाल द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।पीड़ित महिला की शिकायत करने पर कलेक्टर ने कार्रवाई की बात की है ।

Apr 22, 2026 - 04:27
Apr 22, 2026 - 04:28
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
निस्तारी रास्ता में अवैध निर्माण,पीड़ित महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0