पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन कल

सीपत (सतीश यादव) - पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा शुक्रवार 22 मई 2026 को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रथम मासिक बैठक आयोजित होगी, जिसके बाद कार्यकर्ता सीपत पेट्रोल टंकी पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रथम मासिक बैठक दोपहर 1:00 बजे PWD रेस्ट हाउस सीपत में आयोजित की जाएगी। बैठक के पश्चात शाम 3:00 बजे सीपत पेट्रोल टंकी के पास पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेंद्र धीवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, NSUI, इंटक, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, SC/ST प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

May 21, 2026 - 19:53
 0  15
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन कल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0