प्रेमी की मौत की फोटो देख किशोरी ने की आत्महत्या
बिलासपुर तोरवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ प्रेमी की मौत की तस्वीर और संदेश देखकर 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान प्रिंसी गुप्ता (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोरिया जिले के ग्राम पठकोना की निवासी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंसी गुप्ता अपने पिता स्व. बाबूलाल गुप्ता के निधन के बाद करीब 10 दिन पहले बिलासपुर के तोरवा पंप हाउस के पास रहने वाली अपनी बुआ वसुंधरा गुप्ता के घर आई थी। उसका कोरिया जिले के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय पहले दोनों घर से भागकर दिल्ली चले गए थे, जहाँ से किशोरी को पुलिस ने बरामद कर बाल संरक्षण गृह में रखा। बाद में उसे अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया, जहाँ से परिजन उसे लेकर बुआ के घर छोड़ गए थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले किशोरी के प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उसकी सहेली ने व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो और मैसेज भेजकर दी। इस घटना से किशोरी गहरे सदमे में चली गई। बुआ ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन सोमवार सुबह जब बुआ काम पर गई थीं, तब करीब 11 बजे किशोरी ने कमरे में पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0


