बलौदा बाजार में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 22 जोड़ों ने लिए सात फेरे
बलौदा बाजार जिले के टोन-टार चक क्षेत्र में एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों से आए 22 जोड़ों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही और पूरा आयोजन उत्साह व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनक राम ध्रुव (विधायक), इंद्र देव साव (विधायक भाटापारा), राजेंद्र राय (पूर्व विधायक), भरत सिंह (पूर्व अध्यक्ष), फूल सिंह नेताम (कोषाध्यक्ष), गणेश सिंह ध्रुव (अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य) तथा सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष लव सिदार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इस अवसर पर बब्लू मरकाम,शुभम मरावी, हेमराज उपस्थित थे।कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर के जिला अध्यक्ष लव सिदार भी शामिल हुए। लगभग 1000 की संख्या में क्षेत्रवासी इस आयोजन के साक्षी बने। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा। पूरे कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया, जिसमें वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अत्यंत धूमधाम और खुशी के माहौल में हुआ, जिससे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना और मजबूत।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


