बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का घर-घर संपर्क अभियान, शिकायत फॉर्म भरवाए
बिलासपुर। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल, अघोषित बिजली कटौती और विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डों और गलियों में पहुंचकर आमजन एवं व्यापारियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर शिकायत फॉर्म भरवा रहे हैं। कांग्रेस की प्रमुख मांगों में स्मार्ट मीटर पर रोक, बढ़े हुए बिजली दामों में कमी, गलत बिजली बिलों का संशोधन तथा पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू करना शामिल है। साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को समाप्त करने की मांग भी की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को विद्या विनोबा नगर, क्रांतिनगर, शेष कॉलोनी, डिपूपारा एवं लिंक रोड क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर लोगों की शिकायतें दर्ज कीं। अभियान में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, संजय दवे, राहुल दुबे, संगीत मोईत्रा, राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


