बिलासपुर : बहतराई स्टेडियम में बस चालकों-स्टाफ का हेल्थ चेकअप, 220 से अधिक बसों की फिटनेस जांच जारी

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए आज बहतराई स्टेडियम प्रांगण में बस चालकों, कंडक्टरों, क्लीनरों एवं समस्त बस स्टाफ का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान बस स्टाफ का हेल्थ चेकअप, आई चेकअप एवं जनरल मेडिकल जांच की गई।स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ बसों का मैकेनिकल मुलाहिजा कर उनकी फिटनेस की भी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 220 से अधिक बसें स्टेडियम परिसर में एकत्रित हो चुकी हैं, जिनकी लगातार फिटनेस जांच की जा रही है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रामगोपाल करियारे ने बताया कि शिविर के दौरान बसों का आवागमन भी लगातार बना हुआ है और चरणबद्ध तरीके से सभी वाहनों की जांच की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सड़क पर चलने वाली बसें पूरी तरह सुरक्षित और नियमों के अनुरूप हों, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।प्रशासन की इस कार्रवाई को यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, वहीं बस चालकों एवं स्टाफ ने भी इस पहल का स्वागत किया है।

Jan 18, 2026 - 13:51
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर : बहतराई स्टेडियम में बस चालकों-स्टाफ का हेल्थ चेकअप, 220 से अधिक बसों की फिटनेस जांच जारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0