बिलासपुर की इच्छा नेताम ने नेशनल कराते प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल के चिन्सुरह, हुगली में 7 से 9 अगस्त तक कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के तत्वावधान में नेशनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ से 52 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक हासिल किए। इनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। बिलासपुर की खिलाड़ी इच्छा नेताम ने बालिका वर्ग की 17 वर्ष आयु कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बिलासपुर के तीन निर्णायक अशोक वर्मा, प्रतीक सोनी और ठाकुर कर्ण सिंह ने ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुशील चंद्र और KAI के कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के महासचिव अविनाश शेट्टी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने इच्छा नेताम को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिलासपुर कराते एकेडमी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Aug 12, 2026 - 21:50
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर की इच्छा नेताम ने नेशनल कराते प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483