बिलासपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
बिलासपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर के रेलवे परिसर में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लव सिदार (जिला अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ राजेन्द्र पोर्ते (प्रदेश मीडिया प्रभारी), दिलीप ध्रुव, जनक राम मरकाम एवं शुभम मरावी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 1000 लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा।समापन में सभी उपस्थित जनों ने सामाजिक एकता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


