बिलासपुर में राजपूत क्षत्रिय महासभा का सामाजिक चुनाव संपन्न, निर्विरोध जिला पदाधिकारियों का गठन
बिलासपुर — राजपूत क्षत्रिय महासभा 5980 का सामाजिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में तथा जिले से आए समस्त सामाजिक सदस्यों के सर्वसम्मत समर्थन से जिला पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।चुनाव प्रक्रिया के पश्चात गठित नई जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर संतोष सिंह चौहान (खैरा वाले),उपाध्यक्ष पद पर ठाकुर चंद्रू सिंह (निवासी देवरीखुर्द), सचिव पद पर सुनील सिंह राजपूत (परसदा),कोषाध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह राजपूत (मोपका) तथा संरक्षक के रूप में ठाकुर पदमन सिंह जी (नगोई, बैमा) को दायित्व सौंपा गया।कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा जताई। वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के हित, एकता और विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


