*बेलगहना में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पोल खुली, जांच के लिए जा रही गाड़ी खुद सड़क पर फंसी*

बेलगहना क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की वास्तविक स्थिति उस समय सामने आ गई, जब सड़क की गुणवत्ता जांच के लिए जा रही विभागीय गाड़ी खुद सड़क पर फंस गई। खराब सड़क के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका और सड़क के एक ओर झुककर फंस गया।सड़क पर कीचड़ और कमजोर निर्माण के चलते गाड़ी असंतुलित हो गई। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क की जांच के लिए अधिकारी जा रहे थे, वही सड़क वाहन का भार भी नहीं सह पाई।खबर लिखे जाने तक वाहन को सड़क से नहीं निकाला जा सका था। इस घटना ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jan 25, 2026 - 17:24
Jan 25, 2026 - 17:27
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
1 / 1

1.

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0