बोईदा में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान आयोजित,केंद्र सरकार पर गरीबों और किसानों के हक छीनने का आरोप

रिपोर्टर द्वारिका यादव कोरबा/हरदीबाजार - पंचायत बोईदा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण, महिलाएं एवं किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण करना तथा मनरेगा योजना को बचाने का संकल्प लेना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार गरीबों और मजदूरों के अधिकार छीनने का काम कर रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना जैसी जनहितकारी योजना का नाम बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं और फिर उनमें घोटाले किए जा रहे हैं। मनरेगा जैसी योजना में भी “राम नाम” पर घोटाला करने की आशंका जताई जा रही है।पूर्व विधायक कंवर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और मनरेगा का नाम बदलने या इसे कमजोर करने नहीं देंगे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने अपने संबोधन में किसानों की दुर्दशा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हरदीबाजार क्षेत्र में किसान अपनी उपज धान नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान इतने हताश हो चुके हैं कि आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसान खुशी-खुशी अपने धान को उपार्जन केंद्रों में बेचते थे और उन्हें समय पर भुगतान मिलता था। वर्तमान सरकार में किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर गांव में जाकर किसानों और मजदूरों की आवाज उठाएगी और मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन तेज करेगी। इस अभियान को सफल बनाने में जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष मदन लाल राठौर, ब्लाक कांग्रेस हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास, गोपाल यादव, रामशरण कंवर, कन्हैया राठौर (सांसद प्रतिनिधि), NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, शेखर पटेल (कांग्रेस मंडल अध्यक्ष उतरदा), मनीराम पटेल, विदेशी सिंह कंवर, दशरथ कंवर (पूर्व सरपंच मुरली), जनक राम पटेल, अजली श्रीवास (जनपद सदस्य पाली), रामनारायण पटेल, द्वारिका यादव, नंदू पटेल, राधे चौहान, सुधवार सिंह, अनिल गुप्ता (पूर्व विधायक प्रतिनिधि पाली), लम्बोदर कंवर, देवकुमार राज, जितेन्द्र राठौर, अमन श्रीवास सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति भी देखने को मिली, जिन्होंने मनरेगा को बचाने और रोजगार के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस के इस आंदोलन का समर्थन किया। अंत में कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर मनरेगा योजना को बचाने और किसानों-मजदूरों के हक के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Jan 28, 2026 - 07:39
 0  25
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बोईदा में कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान आयोजित,केंद्र सरकार पर गरीबों और किसानों के हक छीनने का आरोप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0