भूमिहीन कृषि मजदूरों को नहीं मिल रही योजना की राशि अपात्र बताए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी, जांच की मांग

बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील अंतर्गत ग्राम भस्तुरी के भूमिहीन कृषि मजदूरों ने शासन की योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बंद होने पर सामूहिक शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी लंबे समय से भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में पंजीकृत हैं और पूर्व में उन्हें नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिलती रही है।लेकिन इस वर्ष अचानक योजना की राशि आना बंद हो गई है। जब हितग्राहियों ने ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त की, तो उन्हें अपात्र दर्शाया गया। इससे ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है। मजदूरों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें योजना से वंचित कर दिया गया है।समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बैंक और संबंधित विभागों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें पुनः योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि वे अपनी आजीविका को सुचारु रूप से चला सकें।

Apr 7, 2026 - 22:39
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भूमिहीन कृषि मजदूरों को नहीं मिल रही योजना की राशि अपात्र बताए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी, जांच की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0