मराठा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विधायक अमर अग्रवाल से सौजन्य भेंट, अध्यक्ष शशांक चौहान को शानदार जीत की बधाई
बिलासपुर। मराठा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। विधायक अमर अग्रवाल ने समाज के पदाधिकारियों को लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने मराठा समाज के अध्यक्ष शशांक चौहान को मिठाई खिलाकर उनकी शानदार जीत की सराहना की। साथ ही समाज के सहयोग हेतु 10 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। विधायक ने नवनिर्वाचित टीम को आश्वस्त किया कि समाजहित के कार्यों में जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव साथ खड़े रहेंगे। वहीं, अध्यक्ष शशांक चौहान ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और नई दिशा देने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


