मोटर सायकल में धारदार चाकू लेकर घूमते आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार...कब्जे से एक चाकू जप्त
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 18.01.2026 को थाना सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक CG10 BQ 2972 में अपने पास संदिग्ध वस्तु रखकर सकरी से कोटा की ओर जा रहा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना सकरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा परसदा मेला ग्राउंड के सामने घेराबंदी कर मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक CG10 BQ 2972 के चालक को रोका गया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम अनिल सूर्यवंशी पिता फागूराम सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी चोरभट्ठी कला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया। आरोपी शराब सेवन किए हुए प्रतीत होने पर उसके मुख को गवाहों को सुंघाकर, गवाहों के समक्ष शराब सेवन का पंचनामा तैयार किया गया। तत्पश्चात आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


