रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की बड़ी कार्रवाई: 245 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,1.30 करोड़ की जप्ती

बिलासपुर - पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मारुति अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 में अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा कटघोरा की ओर से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश ले जा रहे है, कि सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशन पर रेड कार्यवाही करने टीम नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेडी मुंडा के पास रवाना हुई थी, कि कटघोरा की ओर से आ रही अर्टिगा कार क्र. CG 04QD 7255 को चेक करने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा 245 किलोग्राम कीमती 1 करोड़ 22 लाख रुपए व गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा को आरोपी अमित कुमार केवट निवासी भुतही टोला बुढार से जप्त कर , उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, निरी. अनिल अग्रवाल, accu प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी, उपनिरी. विष्णु यादव, उप निरी.कमलेश बंजारे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली एवं अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Apr 17, 2026 - 19:19
 0  16
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की बड़ी कार्रवाई: 245 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,1.30 करोड़ की जप्ती

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0