राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बदली खेती की तस्वीर...ग्राफ्टेड बागवानी से किसान की आय में तीन गुना वृद्धि
रायपुर - उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन मुंगेली जिले के किसानों के लिए आयवर्धन का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बरेला के किसान चंद्रेश पटेल ने आधुनिक तकनीक को अपनाकर खेती की पारंपरिक तस्वीर बदल दी है और अपनी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पटेल पूर्व में पारंपरिक कृषि पद्धति से खेती करते थे, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1.50 से 2.00 लाख रुपये की आय प्राप्त होती थी। सीमित उत्पादन, फसलों में रोगों की समस्या तथा बाजार जोखिम के कारण आय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो पा रही थी। इस स्थिति में उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बागवानी मिशन से जुड़कर ग्राफ्टेड पौधा आधारित बागवानी को अपनाने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत उन्हें उन्नत किस्मों के ग्राफ्टेड पौधे, तकनीकी प्रशिक्षण तथा समय-समय पर विभागीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। वैज्ञानिक पद्धति से की गई बागवानी में पौधों की जीवित रहने की दर अधिक रही, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हुई तथा उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। इसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप आज श्री पटेल की वार्षिक आय बढ़कर 5 से 6 लाख रुपये तक पहुँच गई है, जो पूर्व की तुलना में लगभग तीन गुना है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। पटेल का कहना है कि यदि किसान पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर शासकीय योजनाओं और आधुनिक तकनीकों को अपनाएं, तो खेती निश्चित रूप से लाभकारी बन सकती
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


