रेलवे क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भंडारा...विधायक और महापौर रहे शामिल...संकटमोचन के जयकारों से गूंजा शहर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बिलासपुर (रिपोर्ट-राकेश खरे)। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के रेलवे क्षेत्र में भव्य धार्मिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर शहर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना और आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।विधायक अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में भगवान हनुमान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि उनके स्मरण मात्र से व्यक्ति के भीतर उत्साह, साहस और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने हनुमान जी को जीवन का ‘प्रथम गुरु’ बताते हुए सभी शहरवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया और सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।महापौर पूजा विधानी ने भी रेलवे क्षेत्र सहित पूरे शहर और देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि यह भव्य भंडारा नीरजा सिन्हा और संजय सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विधायक अमर अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया।आयोजन की सूत्रधार नीरजा सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए विधायक और महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Apr 2, 2026 - 19:38
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रेलवे क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भंडारा...विधायक और महापौर रहे शामिल...संकटमोचन के जयकारों से गूंजा शहर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0