लावारिस खड़े वाहन से मिला 40 किलो गांजा,सकरी पुलिस ने किया जब्त
बिलासपुर - थाना सकरी पुलिस को आज दिनांक 15.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से लावारिस अवस्था में खड़ा है। सूचना प्राप्त होते ही सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान वाहन से गांजा जैसी तीव्र गंध आ रही थी। पुलिस द्वारा बारीकी से तलाशी लेने पर पाया गया कि वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 (टाटा Ace) में अज्ञात आरोपी द्वारा गाड़ी के नीचे विशेष रूप से चैंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन से लगभग 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। सकरी पुलिस द्वारा वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 टाटा Ace एवं 40 किलो गांजा को जप्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹25,20,000/- है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


