लुतरा शरीफ मदरसे के बच्चों को मिली डिजिटल पहचान, यूनिफॉर्म, जूते और स्पोर्ट्स किट का वितरण

सीपत (सतीश यादव) - बिलासपुर जिले की प्रसिद्ध दरगाह लुतरा शरीफ से संचालित मदरसे में अब बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं और तकनीकी संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मार्गदर्शन में दरगाह इंतजामिया कमेटी ने मदरसे के 60 बच्चों के लिए टी-शर्ट, लोवर, जूते, डिजिटल पैड और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की है। इन सामग्रियों का बुधवार को रायपुर स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय में विधिवत विमोचन किया गया। लुतरा शरीफ स्थित सूफी संत हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह से संचालित मदरसे में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कमेटी का कहना है कि बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कर सकें। राजधानी स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फैसल रिजवी, दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिजवी तथा समाजसेवी शहर सीरत सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के सदर सोहेल सेठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। डॉ. सलीम राज ने कहा कि मदरसे में बच्चों को दीन की तालीम के साथ हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा भी दी जा रही है। बेहतर वातावरण में पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फैसल रिजवी ने कहा कि मदरसों को लेकर समाज में बनी कई भ्रांतियों को लुतरा शरीफ का यह मॉडल दूर करने का काम कर रहा है। यहां आधुनिक शिक्षा और संसाधनों के जरिए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने बताया कि वक्फ बोर्ड के मार्गदर्शन में मदरसे और दरगाह दोनों में लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। वहीं मदरसा प्रभारी एवं कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा कि बच्चों में हुनर और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए डिजिटल शिक्षा, खेलकूद और अन्य आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Jun 3, 2026 - 17:21
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लुतरा शरीफ मदरसे के बच्चों को मिली डिजिटल पहचान, यूनिफॉर्म, जूते और स्पोर्ट्स किट का वितरण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0